Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत किया गया भ्रमण - Crime Week
बलरामपुर

पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत किया गया भ्रमण

बलरामपुर।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार द्वारा जनपद में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत रात्रि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान महोदय द्वारा रात्रि ड्यूटी ( पिकेट/ गस्त) पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण की चेकिंग कर जायजा लिया गया तथा ड्यूटी के दौरान सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात महोदय द्वारा पीआरवी का रिस्पांस टाइम भी चेक किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी ललिया श्री राधा रमण सिंह, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री उदय राज सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्री दरवेश कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात श्रीमती ज्योतिश्री व अन्य अधिकारी कर्मचारियों उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button