Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
सामूहिक मंडप में 432 बेटियों के पीले हुए हाथ - Crime Week
बलरामपुर

सामूहिक मंडप में 432 बेटियों के पीले हुए हाथ

बलरामपुर।

सामूहिक मंडप में मंगलवार को 432 बेटियों के हाथ पीले कराए गए हैं जिसमें 126 बेटियां अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। जांच में खरा पाए जाने के बाद निर्धारित लक्ष्य 700 की तुलना में 432 बेटियों को ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल किया गया है। चार विधानसभा क्षेत्रों में सामूहिक विवाह के कार्यक्रम कराए गए हैं। जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में पहुंचकर बेटियों को आशीर्वाद दिया।

जिला पंचायत सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 73 जोड़ों का धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार शादी कराई गई जिसमें 15 अल्पसंख्यक वर्ग से हैं। राज्य मंत्री पल्टूराम ने नवविवाहित जोड़ों को खुशहाल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद व उपहार दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, पीडी अनिल कुमार सिंह, बीएसए डॉ. रामचंद्र, बीडीओ श्रीदत्तगंज अशोक कुमार दूबे, एडीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव, सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर व दिनेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। गैसड़ी विधानसभा में ब्लॉक परिसर के अंदर 169 जोड़ों की उनकी रीति के अनुसार शादी कराई गई जिसमें 33 अल्पसंख्यक वर्ग के शामिल रहे।

विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद व उपहार दिया। इस अवसर पर बीडीओ सुमित, ब्लॉक प्रमुख शक्ति सिंह, मनोज कुमार तिवारी, जगदंबा ठाकुर, परमजीत सिंह व अरशद खान आदि मौजूद रहे।
विधानसभा तुलसीपुर के हरैया सतघरवा 77 जोड़ों का विवाह उनकी धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार कराया गया जिसमें 33 अल्पसंख्यक वर्ग के जोड़ शामिल रहे।

विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने सभी जोड़ों का सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर डीआईओएस गोविन्द राम, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, शिव प्रसाद यादव, शिवचरन, राघवराम पांडेय व मनोज पासवान आदि मौजूद रहे। गौरामाफी गांव की बेटी सरोज की विदाई ब्लॉक परिसर से की गई। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में 77 जोड़ों की शादियां कराई गई जिसमें 25 अल्पसंख्यक वर्ग के जोड़ शामिल रहे।

विधायक राम प्रताप वर्मा ने नवविवाहितों को खुशहाल जीवन जीने का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, बीडीओ सुमित सिंह, ज्ञानेंद्र वर्मा, राम सनेही भारती व एडीओ पंचायत हनोमान वर्मा आदि मौजूद रहे।

जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक बेटी की शादी पर 51-51 हजार रुपये खर्च किए गए हैं जिसमें 35-35 हजार रुपये बेटियों के बैंक खाते में भेजे गए है।10-10 हजार रुपये के पायल, बिछिया व शादी के सामान आदि दिए गए हैं। विवाह कार्यक्रम में छह-छह हजार रुपये खानेपीने व टेंट आदि पर खर्च किए गए हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button