Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
बस और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, दो की हुई मौत - Crime Week
बलरामपुर

बस और बाइक की भिड़ंत में एक घायल, दो की हुई मौत

बलरामपुर।

महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के रमईडीह चौराहे पर बस व बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक का इलाज जिला मेमोरियल चिकित्सालय में चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस बस को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है।

रमईडीह चौराहे पर शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे पर बलरामपुर से जा रही प्राइवेेट बस और तुलसीपुर से आ रहे बाइक सवार तेज गति के कारण आमने-सामने भिड़ गए। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो युवकों को एंबुलेंस से जिला मेमोरियल चिकित्सालय लाया गया। अस्पताल पहुंचते ही एक और युवक की मौत हो गई।

तीसरे युवक की बेहोशी की हालत में इलाज चल रहा है। तीनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बस चालक मौके से फरार हो गया है। बस को कब्जे में लिया गया है। मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।

रिपोर्ट- राजेन्द्र प्रताप देवगिरि।
रिपोर्ट- राजेन्द्र प्रताप देवगिरि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button