Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
अज्ञात कारण से लगी आग से गृहस्ती का समान जलकर खाक - Crime Week
अम्बेडकर नगर

अज्ञात कारण से लगी आग से गृहस्ती का समान जलकर खाक

अम्बेडकर नगर।

अज्ञात कारणों से लगी आग ने घर को चपेट में लिया जिससे घर में रखा घर गृहस्ती का सामान जलकर खाक हो गया गया मामला जहांगीरगंज थाना अंतर्गत ग्राम ऐंनवा का है।

ऐंनवा निवासी हबीबुल्लाह उर्फ पलालू के घर में सुबह के करीब 4:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। हल्ला गुहार सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। सुबह-सुबह सुबह ही लगी आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
पीड़ित ने बताया कि घर में कोई बिजली बोर्ड नहीं था जिससे शॉर्ट सर्किट हो सके उस घर में खाना भी नहीं बनाया जाता था जिससे आग लग सके आग लगने का कारण आपसी रंजिश की आशंका जतायी जा रही है। डायल 112 पर फोन करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू किया।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार चौधरी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button