Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
उम्मीद संस्था के गरीब और अनाथ बच्चों के साथ नमीरा खान ने मनाया अपना जन्मदिन - Crime Week
लखनऊ

उम्मीद संस्था के गरीब और अनाथ बच्चों के साथ नमीरा खान ने मनाया अपना जन्मदिन

सभी बच्चों को उपहार के साथ ही कराया भोज,गिफ्ट पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे

लखनऊ।

उम्मीद संस्था के करीब 50 गरीब और अनाथ बच्चों के साथ नमीरा खान ने अपना 5 वा जन्मदिन बड़ी ही सादगी से मनाया। अपने जन्मदिन पर नमीरा ने बच्चों के साथ केक काटकर सभी को खिलाया इसके बाद सभी बच्चों ने नमीरा के साथ भोज भी किया। नमीरा ने अपने जन्मदिन पर सभी बच्चों को उपहार भी दिया।

उपहार पाकर गरीब बच्चों के चेहरे खिल उठे और खुशी में सभी बच्चे डांस करने लगे उनकी यह खुशी देखकर सभी ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया है। इस मौके पर पूर्व कस्टम अधिकारी और नमीरा की दादी निगहत खान, बलवीर सिंह मान संस्थापक उम्मीद संस्था, आराधना सिंह अध्यक्ष, रमेश वर्मा प्रोजेक्ट हेड, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल वहीद,जुबेर अहमद तथा नमीरा की मम्मी अलवीरा,फुफी सानिया,सामिया और मोहम्मद बिलाल ने नमीरा को जन्मदिन की मुबारकबाद दी तथा नमीरा के साथ साथ सभी बच्चों की सेहत और उनके उज्जवल भविष्य के साथ ही उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ भी की गई।5 वर्षीय नमीरा ने अपना जन्मदिन गरीब और अनाथ बच्चों के साथ मनाया।

इस अवसर पर 5 वर्षीय नमीरा के माता पिता ने कहा कि हमे बेहद खुशी हो रही कि नमीरा ने अपना जन्मदिन गरीब और अनाथ बच्चों के साथ मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button