Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
10 हजार कर्मियों के कंधों पर चुनाव का होगा जिम्मा - Crime Week
बलरामपुर

10 हजार कर्मियों के कंधों पर चुनाव का होगा जिम्मा

बलरामपुर।

जिले के 10 हजार कर्मचारियों के कंधों पर विधानसभा चुनाव कराने का जिम्मा होगा। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी विभागों के अफसरों ने पोर्टल पर अपने-अपने कर्मचारियों का डाटा फीड कराया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति के निर्देश पर देर रात तक विकास भवन में कर्मचारियों का डाटा फीडिंग कराने में अफसर व कर्मी जुटे रहे। अपने विभाग के कर्मचारियों का डाटा न देने वाले अफसरों पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। संविदा कर्मियों को डाटा में शामिल नहीं किया गया है।

सीडीओ/मतदान कार्मिक रिया केजरीवाल ने बताया कि मंगलवार की देर शाम तक जिले के सभी विभागों के अफसरों ने अपने विभाग के कर्मचारियों का डाटा निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर फीड करा दिया है। जिले के सभी विभागों में 10 हजार कर्मचारियों की तैनाती है जिनका विवरण निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर फीड कराया गया है।
पोर्टल पर फीड होने वाले कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान व मतगणना कार्य कराने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कर्मचारियों का डाटा जुटाने का जिम्मा डीडीओ गिरीश कुमार पाठक को सौंपा गया है।

डाटा फीडिंग में संविदा पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव में ड्यूटी कराने के लिए संविदा कर्मियों को भी जोड़ा जाएगा। सीडीओ ने चेतावनी दी है कि यदि किसी विभाग के अधिकारी ने कर्मचारियों का डाटा फीड नहीं कराया होगा तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button