Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
घर में घुसकर परिजनों को किया लहूलुहान - Crime Week
बलरामपुर

घर में घुसकर परिजनों को किया लहूलुहान

बलरामपुर।

ललिया थाना क्षेत्र में दबंगों का हौंसला बढ़ गया है। वह जब जहां चाहें किसी को घर में घुसकर लहूलुहान कर देते हैं तो कहीं रास्ते में घेरकर महिला-पुरुष को लहूलुहान कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद में दबंगों ने एक घर में घुसकर एक परिवार को बुरी तरह पीटकर लहूलुहान कर दिया।

भयापुरवा इमिलिया में दबंगों ने देर रात एक घर में घुसकर महिला और पुरुष को लहूलुहान कर दिया गया। ग्राम भयापुरवा निवासी महेश प्रताप पुत्र सुरेंद्र बहादुर सिंह के परिजनों को गांव के ही दबंगों अरुण सिंह, मनजीत सिंह, मानवेन्द्र सिंह, अकबाल बहादुर सिंह पुत्रगण यशवीर सिंह ने पीड़ित महेश प्रताप सिंह के घर रात में लाठी डंडा से लैस होकर पहुंचे और दीवार फांदकर घर में घुस गए और पुरुष और महिलाओं को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।

पीड़ित ने ललिया थाने में तहरीर दी। जहां पर दबंगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर लिया। इस घटना से पीड़ित के परिवार में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button