Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
*परिवार परामर्श केंद्र में 08 पारिवारिक विवादों का हुआ सफल निस्तारण* - Crime Week
उत्तर प्रदेश

*परिवार परामर्श केंद्र में 08 पारिवारिक विवादों का हुआ सफल निस्तारण* ————————–

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन में *अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में *पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिवार परामर्श केंद्र* की बैठक में पारिवारिक विवाद पत्रावलियां विचारार्थ प्रस्तुत हुई। जिसमें 08 पत्रावलियों का सफल निस्तारण संभव हुआ, परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति-पत्नी एवं अन्य परिजनों के मध्य सुलह समझौता कराया गया। दोनों पक्षों द्वारा व्यक्त किया गया, कि बीच किसी प्रकार का कोई मनमुटाव नहीं रह गया है। अब हम अपने परिवार के साथ प्रेम पूर्वक अपना जीवन यापन करेंगे ।
परिवार परामर्श केंद्र द्वारा दोनों पक्षों को सलाह दी गयी कि अपने बड़ों का सम्मान करते हुए अपने जीवन की नई शुरुआत करें। पारिवारिक विवाद निस्तारण में परामर्शदाता देवतादीन दूबे, वंदना मिश्रा, महिला थाना प्रभारी पूनम यादव व महिला कां0 मनीषा व ज्योति का सराहनीय योगदान रहा।

*विवरण पत्रावली-*
1. ननकन बनाम अनिल कुमार निवासी थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर
2. लक्ष्मी देवी बनाम मुरली निवासी थाना इकौना जनपद श्रावस्ती
3. शारबानो बनाम असलम निवासी थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर
4. राजकुमार बनाम अनीता निवासी थाना तुलसीपुर जनपद बलरामपुर
5.सितारा बनाम वजीर निवासी थाना ललिया जनपद बलरामपुर
6. आफरीन बनाम मुस्तफा निवासी थाना गैंड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर
7. नीतू बनाम लड्डूलाल निवासी थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर
8. सुशीला बनाम सोनू निवासी थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर

*पुलिस मीडिया सेल*
बलरामपुर

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button