Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु शिक्षिका पूजा पाण्डेय को 'राष्ट्र गौरव शिक्षक सम्मान' से किया गया अलंकृत - Crime Week
उत्तर प्रदेश

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु शिक्षिका पूजा पाण्डेय को ‘राष्ट्र गौरव शिक्षक सम्मान’ से किया गया अलंकृत

लखनऊ

जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज बरेली में एक गूंज सेवा समिति उत्तर प्रदेश के 5वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित जगपाल सिंह स्मृति सम्मान समारोह में वन एवम् पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना, सदस्य विधान परिषद बरेली कुंवर महाराज सिंह, समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह के द्वारा शिक्षिका पूजा पाण्डेय को राष्ट्र गौरव शिक्षक सम्मान से अलंकृत किया गया। समारोह का आयोजन समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह द्वारा किया गया।समिति द्वारा उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त बिहार, उत्तराखंड, उत्तरांचल, राजस्थान सहित अन्य राज्यों के 51 शिक्षकों और अन्तर्राष्ट्रीय एवम् राष्ट्रीय खिलाड़ियों, इंजीनियरों,
समाजसेवियों समेत आदि को सम्मानित किया गया। लखनऊ निवासी पूजा पाण्डेय जनपद बाराबंकी के विकास खण्ड निंदूरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय निंदूरा में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञानचंद।
ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञान सिंह।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button