Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
आप जिला अध्यक्ष कुलदीप यादव ने सरकारी स्कूल बंद करने के आदेश का किया विरोध, कई स्कूलों का किया दौरा। - Crime Week
उत्तर प्रदेश

आप जिला अध्यक्ष कुलदीप यादव ने सरकारी स्कूल बंद करने के आदेश का किया विरोध, कई स्कूलों का किया दौरा।

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कुलदीप यादव के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने बिछिया ब्लॉक के पहली खेड़ा मजरा डीह के सरकारी स्कूल का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लेकर स्थानीय लोगों व अभिभावकों से संवाद किया ।
जिलाध्यक्ष ने सरकारी प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने के आदेश पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसे ग्रामीण बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि शिक्षा का अधिकार सभी का मौलिक अधिकार है, और इस तरह स्कूलों को बंद करना न केवल बच्चों को शिक्षा से वंचित करेगा, बल्कि गांवों की सामाजिक प्रगति को भी प्रभावित करेगा।

इस मुद्दे को लेकर कुलदीप यादव ने जिले की कई स्कूलों का दौरा किया और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि आम आदमी पार्टी उनके बच्चों की शिक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी इस फैसले के खिलाफ जिलाधिकारी और शिक्षा विभाग को ज्ञापन भी सौंपेगी।

यादव ने कहा कि सरकारी स्कूलों को सुविधाओं से सुसज्जित कर बेहतर बनाया जाना चाहिए, न कि उन्हें बंद कर दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो पार्टी उन्नाव जिले में बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। दौरे के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी स्कूल बंदी के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई और यादव को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर जिला महासचिव शैलेन्द्र उपाध्याय,जिला उपाध्यक्ष दीपक राजपूत,जिला सोशल मीडिया प्रभारी अधिवक्ता प्रदीप यादव,जिला कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता,यूथ विंग जिलाध्यक्ष दीपू कुमार, यूथ विंग महासचिव भानू प्रकाश, नगर अध्यक्ष मान सिंह,समाजसेवी ललित यादव,ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य रईस अहमद,सुनील गौतम,अरुण यादव,नीरज सिंह,कुलदीप सिंह सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता व गणमान्य उपस्थित रहे ।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button