Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
आलमबाग तालकटोरा रोड व्यापार मंडल ने आलमबाग चौराहे पर किया सांकेतिक प्रदर्शन - Crime Week
लखनऊ

आलमबाग तालकटोरा रोड व्यापार मंडल ने आलमबाग चौराहे पर किया सांकेतिक प्रदर्शन

लखनऊ।

बड़ी खबर राजधानी लखनऊ के तालकटोरा रोड से है जहाँ नगर निगम द्वारा पूर्व के निर्धारित दर से कई गुना अधिक किराया वसूले जाने से व्यापरियों में भीषण आक्रोश व्याप्त हो गया है। बता दें कि तालकटोरा रोड पर लगभग 334 दुकानें हैं, जिनका किराया नगर निगम प्रति दूकान से सौ रुपये लेता था। किंतु विगत वर्ष 2017 से नगर निगम ने दुकानदारों से किराया लेना बंद कर दिया था और 2020 में नगर निगम ने लगभग 40 गुना किराया बढ़ाते हुए सभी दुकानदारों को लाखों का बिल पकड़ा दिया। मजे की बात तो यह है कि किराये की बढ़े दर के बारे में नगर निगम ने किसी को नोटिस तक नहीं दिया।

नगर निगम की इस बडी कार्यवाही के बाद व्यापारियों ने कई बार इसकी शिकायत स्थानीय विधायक जी , मेयर महोदया एवं उच्चाधिकारियों से की किन्तु व्यापारियों को कोई राहत नहीं मिली। जब कि मोहन मार्किट व गुरुनानक मार्किट को बेचे जाने का प्रस्ताव नगर निगम में प्रस्ताव पास कर शासन को भेज जा चुका है आलमबाग तालकटोरा रोड के निम्न वर्ग के व्यापारियों के साथ भेद भाव क्यों किया जा रहा है अब व्यापारियों ने नगर निगम की इस हरकत के विरोध में आन्दोलन पर उतरने का मन बना लिया है।

इसी क्रम में आज आलमबाग चौराहा पर आलमबाग तालकटोरा रोड व्यापारमंडल के अध्यक्ष संदीपकांत राजन एवं वरिष्ठ महामंत्री जितेन्द्र कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व में सांकेतिक धरना दिया गया। मौके पर व्यापारी नेता महामंत्री रमन मिश्रा , कोषध्यछ अनिल गुलवानी , संरक्षक श्याम मिश्रा, संजय मिश्रा सहित कई व्यापारी नेता व दुकानदार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button