Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
*OPERATION KAVACH- BORDER SECURITY SURVEY* *To know your last village* - Crime Week
बलरामपुर

*OPERATION KAVACH- BORDER SECURITY SURVEY* *To know your last village*

 बलरामपुर

*श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर* द्वारा चलाए जा रहे *”कवच”* अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर *श्री केशव कुमार* के निर्देशन में *इंडो-नेपाल के अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के 10 किलोमीटर के अंतर्गत जनपद बलरामपुर में स्थित 05 थाना क्षेत्र अन्तर्गत 42 गांव की भौगोलिक अवस्थित प्राथमिक सूचनाओं का संकलन, जनसांख्यिकी, प्रवासन, मानव तस्करी, सुरक्षा संबंधी चुनौतियां के प्रति वहां निवास कर रहे व्यक्तियों को जागरूक करने एवं जन सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य व सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद बलरामपुर में एक एकीकृत समन्वित सिक्योरिटी सर्वे टीम* बनाई गई है । इस गठित एकीकृत समन्वित बॉर्डर सिक्योरिटी सर्वे टीम को इस विशेषकृत कार्य संपादित करने के लिए मानक कार्य पद्धति( यस ओ पी ) *दिनांक 04/07/2023 से 31/08/2023* तक निर्धारित किया गया है।

इसी क्रम में आज दिनांक- 17/08/2023 को प्रभारी एएचटीयू मय टीम, थाना पचपेड़वा पुलिस टीम, थाने के हल्का प्रभारी, बीट पुलिस अधिकारी, महिला बीट पुलिस अधिकारी, क्षेत्र के स्थानीय अभिसूचना इकाई के कर्मी की संयुक्त टीम के साथ *ग्राम- मझगवां थाना-पचपेड़वा* मे पहुंचकर ग्राम प्रधान ,चौकीदार तथा गांव के सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ पंचायत भवन में बैठक कर गांव की मूलभूत सूचनाओं को प्राप्त कर संकलित किया गया तथा ग्राम प्रधान व चौकीदार के साथ संपूर्ण गांव का भ्रमण तथा धार्मिक स्थलों का भौतिक सत्यापन कर समस्त छोटे बड़े मार्गो का भ्रमण किया गया। नेपाल से आने जाने वाले समस्त रास्तों पगडंडियों की जानकारी की गई व चौपाल का आयोजन कर उनकी समस्याओ पर चर्चा, शासन द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न जन कल्याण कारी योजनाओ के बारे में जानकारी देना, गाव में अपराधी किस्म के अराजक तत्वों की गतिविधियों के बारे में जानकारी, मानव तस्करी, स्वापक औषधि/मादक पदार्थों की तस्करी/वन्यजीवों की तस्करी व वन कटान आदि की रोकथाम हेतु बैठक की गई। इस दौरान सभी को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासन के नंबरों के के बारे मे भी जानकारी देकर जागरुक भी किया गया ।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button