अम्बेडकर नगरउत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपदीय कार्यशाला सम्पन्न

अम्बेडकर नगर।

29 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जनपद स्तरीय मार्गदर्शक शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बेडकर नगर द्वारा किया गया। कार्यशाला में पूर्व वैज्ञानिक डॉ सी. एम. नौटियाल ने बच्चों को शोध कार्यो के लिए प्रेरित किया। परियोजना बनाने की बारीकियाँ डॉ विजय कुमार ,राज्य शैक्षिक समन्वयक ने बताया। जिला समन्वयक निरंजन लाल ने लघु शोध के प्रारूप व प्रतिभागिता के विषय में बताया। यूथ आईकॉन प्रवीण गुप्ता ने बच्चों को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया ।जिला शैक्षिक समन्वयक डा. रामजीत ने कृषि के क्षेत्र में शोध कार्य से अवगत कराया। नीरज यादव कार्यक्रम समन्वयक ने अतिथियों का स्वागत किया। सितेन्द्र आर्य, रवि प्रकाश ने तकनीकी सहयोग दिया। प्रधानाचार्य रामतीर्थ विश्वकर्मा, सुशील कुमार मौर्य ,सुशील कांत दुबे, विवेक जायसवाल, अखिलेश सिंह, मोहनी गुप्ता, छाया देवी सहित अनेक माध्यमिक व परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, पूर्व बाल वैज्ञानिक कार्यशाला में उपस्थित रहे। सादर प्रकाशानार्थ
निरंजन लाल जिला समन्वयक
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अम्बेडकर नगर।

ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञानचंद।
ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञान चंद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button