Warning: ZipArchive::close(): Write error: No space left on device in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 9372

Warning: ZipArchive::close(): Write error: No space left on device in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 9372
वास्तुविद संघ का त्रिदिवसीय सम्मेलन - Crime Week
लखनऊ

वास्तुविद संघ का त्रिदिवसीय सम्मेलन

 

अत्यन्त हर्ष के साथ आपको सूचित करवास्तुविद संघ के त्रिदिवसीय सम्मेलनना है कि लखनऊ वास्तुविद संघ के त्रिदिवसीय सम्मेलन “आविर्भाव”(LAF ‘2022) का आयोजन दिनांक- ४,५,६ नवम्बर को होना सुनिश्चित हुआ है।
सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के एक ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त करने में
निर्माण उद्योग एवं वास्तुविदो की भूमिका पर चर्चा करना है। इस सम्मेलन में देश व प्रदेश के
विभिन्न भागों से २००० से ज्यादा वास्तुविदो व सम्बंधित विशेषज्ञ सम्मिलित होंगे। इसके साथ
ही समाज के निर्माण एवं जनजीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे संस्कृति, पर्यटन, धरोहर,
चिकित्सा, शिक्षा, खेल कूद इत्यादि में वास्तुविदो के योगदान पर चर्चा होगी।
इस त्रिदिवसीय सम्मेलन में एक निर्माण प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। इसके
द्वारा आम जनता को निर्माण क्षेत्र के नवीनतम तकनीकों एवं सामग्री के विषय में जानकारी उपलब्ध
करायी जायेगी। कार्यक्रम में सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग इकाईयो की भागीदारी भी रहेगी। इसके अतिरिक्त
निर्माण श्रमिको के लिये कार्यशाला भी आयोजित की जायेगी जिससे उनकी कार्यकुशलता में वृद्धि एवं
उनका जीवन स्तर उन्नति की ओर अग्रसर हो सके। साथ ही वास्तुकला के अध्ययनरत छात्र- छात्राओं
एवं अन्य युवा वर्ग के लिये विभिन्न प्रतियोगितायो व अन्य कार्यक्रमो के माध्यम से उनका
प्रतिभाग, योगदान तथा निर्माण के क्षेत्र मे ज्ञान प्राप्ति एवं संवर्द्धन का प्रयास भी सुनिश्चित किया गया
.
इसके साथ ही इस सम्मलेन में विभिन्न कार्यशालाओं का जैसे कि वैदिक प्लास्टर कार्यशाला, जिसमे
cow-dung (गाय का गोबर) के उपयोग का करना सम्मिल्लित है
प्रदेश के विकास और गौरव के उत्थान के लिए, एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की जो महती
संकल्पना की गयी है, उस को धरती पर उतारने के भगीरथ प्रयास के एक कणबिंदु के रूप मे
आयोजित इस समारोह में आप उपस्थिति कर हम सभी को कृतार्थ करें, यही हम लोगों की करबद्ध
प्रार्थना है।
स्थान- इकाना स्टेडियम, समय 10:30 प्रातः 4 नवम्बर 2022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button