Warning: ZipArchive::close(): Write error: No space left on device in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 9372

Warning: ZipArchive::close(): Write error: No space left on device in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 9372
डीएम ने की इंदिरा मनोरंजन पार्क के कायाकल्प कामों की समीक्षा, दिए दिशा निर्देश - Crime Week
लखीमपुर खीरी

डीएम ने की इंदिरा मनोरंजन पार्क के कायाकल्प कामों की समीक्षा, दिए दिशा निर्देश

लखीमपुर खीरी ।

  • इन दिनों शहर के निकट एक मात्र पिकनिक स्पॉट इंदिरा मनोरंजन वन की खूबसूरती निखारने काम चल रहा है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने इंदिरा मनोरंजन पार्क के सुदृढ़ीकरण, सौंदयीकरण के लिए चल रहे कार्य की गहन समीक्षा की संबंधित को जरूरी निर्देश दिए।

डीएम ने कार्यदायी संस्था से इंदिरा मनोरंजन वन में चल रहे सुदृढ़ीकरण, सौंदयीकरण एवं कायाकल्प के काम की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन में प्रस्तावित कामों के सापेक्ष अब तक पूर्ण किए गए कार्यों की जानकारी ली एवं अवशेष कार्यो को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएसटीओ को निर्देश दिए कि आज ही कार्यदाई संस्था के साथ जाकर स्थलीय मुआयना करते हुए हुए कामों का सत्यापन करते हुए उन्हें अवगत कराएं।

समीक्षा के दौरान अधिशाषी अभियंता सीएनडीएस-26 अरविंद चौधरी ने बताया कि इंदिरा मनोरंजन पार्क के लिए शासन से दो किस्तों में पहली किस्त में दिसंबर 2021 में 40 लाख, दूसरी किस्त दिसंबर 2022 में 2.25 करोड़ की किस्त मिली। परिसर में कडवा नदी पर पूल बनाने का काम पूरा हो गया। अप्रोच रोड का काम चल रहा है। पैडल बोट की नहर, हवा महल का काम पूरा हो गया, वही पेंटिंग का काम चल रहा है। नेचर सेंटर, वेलकम हॉल, कैंटीन, टॉयलेट, गेट की मरम्मत का काम चल रहा है। 2850 मीटर बाउंड्री फेंसिंग बनने है, जिसमें एक किलोमीटर फाउंडेशन पिलर बनकर तैयार है शेष प्रगति पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button