Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका है खानपान के उचित प्रबंध की : तरुण साहनी - Crime Week
लखनऊ

सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका है खानपान के उचित प्रबंध की : तरुण साहनी

  • आयोजन में सभी को हेडेक फ्री कर देते है केटरर्स भाई: ब्रजेश पाठक।

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थिति इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में अवध कैटर्स एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय कन्वेंशन और एक्सपो का आयोजन किया गया। पहले दिन समारोह का उदघाटन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस दौरान श्री पाठक ने कैटर्स एसोसिएशन को इतने बड़े आयोजन के लिये बधाई देते हुये कहा कि आयोजन में सभी को हेडेक फ्री कर देते है केटरर्स भाई।

शादियों में कुछ न कुछ नया मिलता है। कैटरिंग में भी बहुत चुनौतियां है इसके बावजूद कैटरिंग के क्षेत्र में अदभुत प्रगति हुई है। उन्होंने आगे कहा कि मौसम में बदलाव हमारी भविष्य की पीढ़ी के लिए चिंता का विषय है। इसके लिए हमे अपने सभी शुभ अवसरों पर पेड़ लगाने की परम्परा की शुरुआत करनी पड़ेगी।

अवध कैटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण साहनी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा किसी भी आयोजन में खान पान का उचित प्रबंध महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हम यह प्रबंधन ठीक प्रकार से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम अपने सभी सदस्यों को एक-एक पौधा भेंट कर रहे है।

सचिव अजय तिक्खा ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से अपने सभी सदस्यों को 10 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कि पूरे प्रदेश में काम करते हुये हमारा एसोसिएशन कैटरिंग के क्षेत्र में अपनी सराहनीय सेवाएं दे रहा है।

आयोजन में व्यपार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, व्यपार मंडल सचिव पवन मनोचा, अनुराग मिश्रा, एजाज अहमद, कमल सचदेवा, काज़ी अख्तर मसूद ,शिव अजवानी,आकाश मिश्रा और हेमन्त गिरि आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।समारोह में कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, सीतापुर, सुल्तानपुर आदि अन्य शहरों के सैकड़ों पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। देर शाम हुये सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सूफी नाइट में स्थानीय कलाकारों में अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। आयोजन कल भी चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button