Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्र के संभ्रान्त नागरिकों/ धर्मगुरुओं के साथ की गई पीस कमेटी की बैठक - Crime Week
बलरामपुर

आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्र के संभ्रान्त नागरिकों/ धर्मगुरुओं के साथ की गई पीस कमेटी की बैठक

बलरामपुर।

क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री प्रमोद कुमार यादव व तहसीलदार उतरौला की अध्यक्षता में थाना रेहरा बाजार अंतर्गत चौकी हुसैनाबाद में आगामी त्योहार कांवड़-यात्रा/मोहर्रम को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी।

बैठक में उपस्थित समस्त संभ्रान्त नागरिकों/ धर्मगुरुओं से त्योहारों को शांतिपूर्वक मनाने तथा अफवाहों पर रोकथाम करने हेतु सभी को जागरुक किया गया तथा आपसी भाईचारा बनाकर त्योहार को सकुशल संपन्न कराने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व टिप्पणी न करने के लिये युवको को समझाने के लिए बताया गया तथा किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल डायल112/ थाना स्थानीय पर सूचना देने व शासन द्वारा प्राप्त आदेशों-निर्देशो को अवगत कराते हुए शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी से अपील की गई।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button