Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
डूब रहे किशोर को एसआई ने बचाया - Crime Week
बलरामपुर

डूब रहे किशोर को एसआई ने बचाया

बलरामपुर।

बलरामपुर में बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। बाढ़ में अब तक 6 लोग बह चुके हैं। मंगलवार को बाढ़ में बह रहे एक किशोर को सब इंस्पेक्टर ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बचा लिया। बच्चे को पानी के तेज बहाव से निकाल बाहर लाए। किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उतरौला क्षेत्र में चार किशोर पाला गाँव के पास बाढ़ वाले रास्ते से जा रहे थे। इसी दौरान उतरौला के पाली कस्बा निवासी 12 वर्षीय अफजल का पैर फिसल जाने के कारण पानी में गिर गया। तेज बहाव के कारण बहते हुए गहराई में चला गया। किशोर को डूबता देख अन्य किशोरों ने शोर मचाया। शोर सुनकर राहत बचाव कार्य में लगे चौकी प्रभारी गुरुसेन सिंह, सिपाही भरत भूषण सिंह और जयकिशन पानी में कूद पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला गया।

वहां मौजूद आसपास के लोगों ने चौकी प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मियों के इस साहसिक कार्य की जमकर सराहना की। आपको बताते चलें कि पिछले दिनों आई बाढ़ में अब तक महिला सहित 6 लोग बह चुके हैं, जिसमें 2 किशोरों और एक महिला का शव बरामद किया जा चुका है, जबकि गौरा चौराहा थाना क्षेत्रों में डूबे तीन युवकों की तलाश अभी भी जारी है।

रिपोर्ट- राजेन्द्र प्रताप देवगिरि।
रिपोर्ट- राजेन्द्र प्रताप देवगिरि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button