Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
तेन्दुआई कला में पशु चिकित्साधिकारी डॉ रविंद्र कुमार चक्रवर्ती ने संभाला कार्यभार - Crime Week
अम्बेडकर नगर

तेन्दुआई कला में पशु चिकित्साधिकारी डॉ रविंद्र कुमार चक्रवर्ती ने संभाला कार्यभार

अम्बेडकर नगर।

विकास खंड जहाँगीरगंज अंतर्गत राजकीय पशु चिकित्सालय तेन्दुआई कला पर पशुचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रविंद्र कुमार चक्रवर्ती ने कार्यभार संभाला।

आपको बता दें कि बलिया जनपद से स्थानांतरित होकर पशु चिकित्सालय तेन्दुआई कला में कार्यभार संभालने के बाद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रविंद्र कुमार चक्रवर्ती ने अपने स्टाफ के लोगों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवनियुक्त पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि हमारी प्रथम प्राथमिकता रहेगी कि पशुपलकों को सरकार की हर महत्वपूर्ण योजनाओं को जन जन तक पहुंचना और पशुओं की बीमारियों के बारे में जानकारी देना एवं उनके निदान के लिए कैंप लगाकर निदान करना। हमारे रहते किसी भी पशुपालक को कोई भी समस्या नहीं होने पाएगा हम भरोसा दिलाते हैं कि आपको किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी रितिका गौड़, फार्मासिस्ट गुलाबचंद सोनी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चन्द्र प्रताप सिंह ,बहुउद्देशीय चालक बैजनाथ सिंह, पैरावेट संतोष यादव, ईश्वरदत्त सहित क्षेत्र के तमाम पशुपालक मौजूद रहे।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार चौधरी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button