अम्बेडकर नगर

सहकारी समिति अमेदा पर यंत्रों का प्रदर्शन गोष्ठी संपन्न किसानों को दिया गया टिप्स

अम्बेडकर नगर।

विकासखंड टांडा के अंतर्गत सहकारी समिति अमेदा में फसल अवशेष प्रबंधन योजना के अंतर्गत यंत्रों का प्रदर्शन गोष्टी आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान शामिल हुए। गोष्टी में नारायन प्रभारी सहायक विकास अधिकारी कृषि द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जानकारी दिया किसानों को बताया गया कि फसल अवशेष को जलाने पर विभिन्न प्रकार की हानियां होती हैं, यह भी बताया गया की फसल अवशेष जलाने पर 2 एकड़ से कम जलाने पर रू 2500/- तथा 2 एकड़ से 5 एकड़ तक जलाने पर रू 5000/- तथा 5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में फसल जलने पर रू 15000/- प्रति घटना का दंड सरकार द्वारा निर्धारित किया गया। विनोद मौर्य ने बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन हेतु कृषि यंत्रों की उपयोगिता एवं अनुदान के बारे में बताया गया कि FPO के गठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार टांडा किरण कुमार द्वारा बताया गया कि बीजों पर अनुदान एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया। गोष्ठी कार्यक्रम में विनय कुमार वर्मा एटीएम एवं प्रगतिशील कृषक राम चरण वर्मा, इंद्रजीत वर्मा, विद्यासागर वर्मा, राम पियारे वर्मा ,डॉ जगराम वर्मा, विनोद तिवारी, वेद प्रकाश, राजेश वर्मा, मायाराम वर्मा, अंगद वर्मा, कृपाल शर्मा, अरविन्द वर्मा इंद्रेश, अमरजीत पाल, रामछैल, मंजूर अली, रामचंद्र, जयप्रकाश, बृजेश वर्मा, अरुण वर्मा ,संदीप वर्मा उर्फ बिल्लू वर्मा, सचिव अरविन्द कुमार वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञानचंद।
ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञान चंद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button