Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
ट्रैफिक नियमों का करें पालन... - Crime Week
अम्बेडकर नगर

ट्रैफिक नियमों का करें पालन…

 

अंबेडकरनगर।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं सेे यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने की अपील की गई। कहा गया कि न सिर्फ स्वयं ट्रैफिक नियमों का पालन करें, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सुचिता पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया। कहा कि बीते कुछ वर्षों से पूरे देश में मार्ग हादसों में होने वाली मौत की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इसका कारण एक तरफ जहां सड़कों पर वाहनों का बढ़ता दबाव है, तो वहीं यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन न करना भी है। अक्सर देखा जाता है कि वाहन चलाने के दौरान ईयर फोन का प्रयोग युवा करते हैं। यह अत्यंत हानिकारक है।

तमाम हादसे ऐसी ही लापरवाही के चलते होते हैं। ऐसे में वाहन चलाने के दौरान न तो फोन पर बात करें और न ही ईयर फोन का ही प्रयोग करें। आधुनिकता के इस दौर में जबकि प्रत्येक क्षेत्र में लोग जागरूक हो रहे हैं, लेकिन यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसी के चलते सड़क हादसे बढ़ रहे हैं। यातायात आरक्षी अंकुश चौधरी ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें।
दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट तो चार पहिया वाहन चलाने के दौरान सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें। नशे की हालत में वाहन कतई न चलाएं। यातायात नियमों का पालन करने को लेकर न सिर्फ खुद जागरूक हों, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। इस मौके पर रामप्रवेश यादव, अशोक राय, विवेक, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

सरिता देवी

रिपोर्ट – संगीता देवी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button