“कानपुर के सितारे” कवि सम्मलेन व मुशायरे का आयोजन किया गया
कानपुर। साहेब स्मृति फाउंडेशन के तत्वाधान में स्थानीय स्टॉक एक्सचेंज प्रेक्षागार में “कानपुर के सितारे” दसवां कवि सम्मलेन व मुशायरे का आयोजन किया गया। साहेब स्मृति फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्षा डॉक्टर इरा मिश्रा पिछले 7 वर्षों से निरंतर गुरुवर श्रद्धेय हज़रत मंज़ूर आलम शाह ‘कलंदर मौजशाही’ की मधुर स्मृति में सूफी संगीत, कवि सम्मलेन व् मुशायरे का आयोजन करके राष्ट्रहित में गंगा जमुनी तहजीब को बनाये रखे हैं और सूफी की अविरल धारा से प्रेम शांति और इंसानियत का सन्देश देती आ रही हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन सर्वप्रथम संस्था की संस्थापिका वा अध्यक्ष डॉक्टर इरा मिश्रा जी के द्वारा हुज़ूर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। फिर विधवत मंत्रोचारण के साथ खानकाह के श्री अजीत तिवारी ने द्वीप प्रज्वलित करके किया ! तत्पश्चात खानकाह की सूफी गायिका संगीता जी के द्वारा सूफी कलाम पेेश किये गए।
सूफ़ी गायन के बाद कवि सम्मलेन और मुशायरे की शुरुआत हुई | इस कवि सम्मलेन और मुशायरे की सदारत जाने माने शायर जनाब अंसार कंबरी ने की | और कवि सम्मलेन व मुशायरे का सफल सञ्चालन श्री – – – – – – – – ने किया | देर रात तक खुशगवार मौसम में कार्यक्रम सफलता पूर्वक चलता रहा।