उत्तर प्रदेशबलरामपुरभारतराज्य

भाजपा शासनकाल में किसानों की आए हुई दोगुनी।

बलरामपुर।

प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी गौरव मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय अटल भवन पर किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों के लिए किये जा रहे कार्यों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राम दयाल यादव, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा वंदना पासवान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित के लिए बहुत कार्य किए हैं।

किसानों की आमदनी दोगुनी करने के साथ-साथ फसलों की उपज बढ़ाने पर भी कार्य हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने आये हुए किसानों व मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी ने पहले की सरकारों और उनके विकास को देखा है।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किए जा रहे विकास को देख रहे हैं। दोनों की तुलना की जाये तो आपको जमीन-आसमान का अंतर नजर आयेगा। इस अवसर पर संयोजक व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा राम दयाल यादव, क्षेत्रीय कार्यसमिति वंदना पासवान, संदीप उपाध्याय, अरविंद तिवारी, राकेश गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, अटल तिवारी व श्रृषिराज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button