बलरामपुर

अखिलेश को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की सपाइयों ने भरी हुंकार

बलरामपुर।

सपा की ओर से रविवार को महदेइया बाजार में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें सपाइयों ने किसानों, नौजवानों व व्यापारियों को सम्मानित किया। भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया। पूर्व की अखिलेश सरकार की उपलब्धियां गिनाकर मिशन 2022 में एकजुट होकर शक्ति दिखाने का आह्वान किया

पूंजीपतियों के इशारे पर चल रही केंद्र सरकार: मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डा. शिवप्रताप यादव ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सपा सरकार बनी तो गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। वर्तमान की केंद्र सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर चल रही है। पूर्व में सपा सरकार की परियोजनाओं को पूर्ण दिखाकर किसानों व आम जनता को गुमराह किया जा रहा है। इसका जवाब जनता विधानसभा चुनाव में देगी।

लोकार्पण कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री थपथपा रहे अपनी पीठ: आयोजक पूर्व विधायक रामसागर अकेला ने कहा कि सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण कर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। सच्चाई तो यह है कि इस परियोजना का तीन चौथाई कार्य वर्ष 2012 से 2017 के बीच अखिलेश सरकार में ही हो चुका था। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने कहा कि वर्ष 2022 में सपा का नया युग आए और विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा। सपा ही किसानों की सच्ची हितैषी है। इसलिए सभी को मिलकर अखिलेश यादव को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेना होगा। इस दौरान 22 किसानों, 22 नवजवानों व 22 व्यापारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। युवजन सभा जिलाध्यक्ष शरीफ आलम, पूर्व ब्लाक प्रमुख यार मोहम्मद, रहमान, इनायत उल्ला, सलमान, सद्दाम, अली हुसैन मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button