बलरामपुर

गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाया गया

बलरामपुर।

तहसील तुलसीपुर नई बाजार थाना मोड़ स्तिथ गुरुद्वारे में पांचवे गुरु अरजन देव जी के शहीदी दिवस पर विशेष शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे। इस अवसर पर भक्तो ने स्टाल लगाकर प्रसाद एवं जल वितरण किया। बड़ी संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।

गुरु सिंह साहब गुरुद्वारा सभा के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि सिखों के 5वी पातशाही (गुरु) गुरु अरजन देव जी के पावन शहीदी दिवस पर गुरुद्वारे में विशेष अखंड पाठ किया गया। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद शबद कीर्तन का आयोजन किया गया।अखंड पाठ एवं शबद कीर्तन में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्तिथ रहें।

जिसके उपरांत गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया तथा थाना मोड़ स्तिथ प्रीत क्लॉथ स्टोर के सामने स्टाल लगाकर प्रसाद एवं शरबत वितरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद का ग्रहण किया। इस अवसर पर गुरु सिंह साहब गुरुद्वारा सभा तुलसीपुर के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह मंगी, सरदार कुलबीर सिंह,सरदार बलवंत सिंह, सरदार गुरमुख सिंह, सरदार गुरदीप सिंह, रविंद्र सिंह विक्की आशुतोष खन्ना समूह संगत के अन्य कई लोग उपस्थित थे।

उक्त कार्यक्रम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा तुलसीपुर समूह सिख संगत के तत्वाधान में मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button