बाराबंकी

लखनऊ में सपा की सरकार बनने तक जारी रहेगी यात्रा

बाराबंकी विजय रथ लेकर गाजीपुर से लखनऊ जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत।

बाराबंकी।

विजय रथ लेकर गाजीपुर से लखनऊ जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का हैदरगढ़ क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सपा प्रमुख ने विजय रथ पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। स्वागत से अभिभूत अखिलेश ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और लखनऊ में सपा सरकार बनने तक यात्रा जारी रखने की बात कही।

कहा कि समाजवादियों की रथ की सबसे लंबी यात्रा है। यह मत समझिए की यात्रा खत्म हो गई है। यात्राएं चलती रहेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि 2022 में सपा की सरकार बहुमत के साथ बनेगी। प्रदेश की जनता परिवर्तन के मूड में है। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पीतल का गदा, फूलों का गुलदस्ता तथा गुब्बारा भेंट किया। सपा प्रमुख का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ता बुधवार की शाम चार बजे से गुरुवार की भोर तीन बजे तक ठंड के बावजूद डटे रहे। सुबह जैसे ही अखिलेश का काफिला पहुंचा पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप, राकेश वर्मा, राजीव कुमार सिंह, फरीद महफूज किदवई, एमएलसी राजेश यादव राजू, विधायक गौरव रावत, ज्ञान सिंह यादव, सुरेंद्र प्रताप सिंह मोनू, राममगन रावत, गौतम रावत, चौधरी अदनान, वेदप्रकाश वाजपेई, पंकज यादव, मोनू सिंह, अय्यूब कुरैशी, लल्लू यादव, बृजेश मिश्रा, शिव कुमार यादव, रमापति यादव और राम गोपाल यादव सहित विभिन्न प्रकोष्ठ के संगठन के पदाधिकारी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

लखनऊ तक साथ गए गोप समेत वरिष्ठ नेता : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वागत के बाद कई नेता उनके साथ लखनऊ तक गए। इसमें पूर्व मंत्री अरविद सिंह गोप और एमएलसी राजेश यादव राजू सहित जिले के कई अन्य नेता शामिल रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट- मो. कदीर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button