महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
बलरामपुर।
महिला शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन पूरा हो गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को बलरामपुर पहुंचकर नवगठित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का सम्मान किया। प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने कहा कि महिला शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण कराना ही संघ का मूल्य उद्देश्य है। संघ के पदाधिकारियों ने संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कार्य योजना पर व्यापक चर्चा की।
इस दौरान संघ की जिलाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव, महामंत्री डॉ. सुभाषिनी मौर्य, संयुक्त मंत्री अंजू चौधरी, मंत्री आस्था मिश्रा, संगठन मंत्री संगीता यादव, मीडिया प्रभारी नेहा सिंह, सदस्य गीता मौर्य व एकता सोनकर से महिला शिक्षकों के अधिकारों के लिए हर संभव संघर्ष करने की अपील भी की। संघ की मंडल संगठन मंत्री साधना सिंह ने कहा कि महिला शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा।
