उत्तर प्रदेश
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस ने किया पैदल गश्त, संदिग्धों की जांच
श्रावस्ती भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को थाना मल्हीपुर पुलिस और एसएसबी की टीम ने संयुक्त रूप से पैदल गश्त की। चौकी असनहरिया क्षेत्र के ककरदरी बॉर्डर पर जवानों ने सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। थाना प्रभारी मल्हीपुर महेंद्र कुमार सिंह और चौकी प्रभारी असनहरिया की मौजूदगी में पुलिस व एसएसबी जवानों ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने जवानों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए




