अभियुक्तों को देशी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार
बाराबंकी।
जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 09 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाही की गयी।
01. थाना घुंघटेर पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को देशी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार
थाना घुंघटेर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण
1. नेमू पुत्र मथुरा प्रसाद
2. मुकेश पुत्र विद्या
3. रोहनलाल पुत्र सन्तू निवासीगण ग्राम घुंघटेर थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से तीन अदद बोरियों में क्रमशः 93 शीशी(200एमएल) व 56 पाउच, 52 पाउच कुल 108 पाउच(200एमएल) देशी शराब बरामद कर थाना घुंघटेर पर मु0अ0सं0 47-49/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
02.थाना जैदपुर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
थाना जैदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 65/2022 धारा 376/506 भादवि में वांछित अभियुक्त विकास गौतम पुत्र कल्लू उर्फ रामप्रसाद निवासी रहीमाबाद थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को आज दिनांक 26.02.2022 को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
