लखीमपुर खीरी

भाजपा की जनविश्वास यात्रा पहुंची, जिले में जगह-जगह स्वागत

लाखीमपुर खीरी।

भाजपा की जनविश्वास यात्रा शनिवार की दोपहर बाद बहराइच जिले से खीरी की सीमा में प्रवेश हुई। मंत्री मोहसिन रजा, सांसद बृजभूषण शरण सिंह के नेतृत्व में आई इस यात्रा का सिसैया चौराहे पर भाजपाइयों ने स्वागत किया। यहां से यात्रा धौरहरा पहुंची यहां स्वागत किया गया। इसके बाद ढखेरवा में जनसभा आयोजित की गई।

सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा की जन विश्वास यात्रा शुरू की गई है। तीन दिनों तक जिले में रहकर इस यात्रा के माध्यम से जन-जन तक सरकार के कामों को पहुंचाया जाएगा। यात्रा के स्वागत के लिए ढखेरवा में जिला सहकारी बैंक जिलाध्यक्ष विनीत मनार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विशाल सभा का आयोजन किया।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह, मंत्री मोहसिन रजा, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह आदि के साथ जनपद के भाजपा नेताओं का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंच का संचालन विनोद लोधी और दुर्गेश नंदन पांडेय ने किया।

निघासन विधायक शशांक वर्मा दोपहर में ही समर्थकों के साथ बाइक पर सवार होकर समारोह स्थल पहुंचे। यात्रा के मुख्य अतिथि सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन में विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले बिजली हफ्तों के हिसाब से मिलती थी। अब भरपूर बिजली मिल रही है। पहले एक रुपया की मदद यहां दस पैसा ही मिलता है, अब गरीब को पूरा पैसा मिल रहा है। उन्होंने कहाकि मोदी व योगी सरकार ने आम लोगों के लिए काम करते हैं।

मंत्री मोहसिन रजा ने भाजपा सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यह पारदर्शी सरकार है, योजनाएं धरातल पर पहुंच रही हैं। विधायक शशांक वर्मा, कुलभूषण सिंह, विनोद लोधी, नरेंद्र वर्मा, देवेंद्र चतुर्वेदी, दामोदर मौर्य, श्यामू पाण्डेय, शशिकांत चतुर्वेदी, दिलीप शुक्ला, कुशमेश मौर्य, राम पाण्डेय सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता एवं इलाकाई लोग मौजूद रहे। इस यात्रा के स्वागत में भाजपा से टिकट के दावेदार अपना शक्ति प्रदर्शन भी कर रहे हैं।

अलग-अलग जगहों पर स्वागत में लोग भीड़ एकत्र कर रहे हैं। 26 दिसम्बर को यह यात्रा गोला से शुरू होकर मोहम्मदी, कस्ता, श्रीनगर विधानसभाओं में होकर लखीमपुर पहुंचेगी। 27 को लखीमपुर शहर में यात्रा का स्वागत किया गया जाएगा। इसके बाद यह यात्रा सीतापुर के लिए रवाना हो जाएगी।

रिपोर्ट- अवधेश वर्मा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button