लखीमपुर खीरी

नीमगांव में युवक की गला रेतकर नृशंस हत्या

लाखीमपुर खीरी।

नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव पिपरीकलां में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। रात से लापता युवक का शव सुबह गांव के बाहर एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव पिपरीकलां में रहने वाला सुनील (35) गुड़ कोल्हू पर काम करता था। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह काम करने कोल्हू पर गया था। बताया जाता है कि रात में वह घर जाने के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। घरवालों को लग रहा था कि वह कोल्हू पर है। इसलिए उसकी तलाश भी नहीं की। सुबह उसका शव गांव के पास एक गन्ने के खेत में पाया गया। उसके गले पर कट का निशान है। पास में खून भी पड़ा हुआ पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। सूचना पाकर परिजन भी मौके पर आ गए। सीओ मितौली आदित्य गौतम मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया था।

अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज, कारण तलाश रही पुलिस

नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव पिपरीकलां में रहने वाले सुनील की हत्या क्यों की गई, यह अभी तक पुलिस भी तलाश नहीं पाई है। परिजन भी रंजिश से इनकार कर रहे हैं। अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के खुलासे में नीमगांव पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। पुलिस सर्विलांस के जरिए मृतक हिस्ट्री खंगालने में जुटी हुई है। अभी तक कोई तस्वीर तो साफ नहीं हुई है। लेकिन शुरुआती जांच में जो मिला है उससे पुलिस को शक है कि सुनील की हत्या प्रेम संबंधों में की जा सकती है।

गरीब परिवार का था युवक, रंजिश से इनकार

नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव पिपरी कलां में रहने वाला सुनील गरीब परिवार से है। वह एक कोल्हू पर काम करता था। जिससे उसका खर्च चलता था। कुछ साल पहले सुनील की शादी हुई थी। लेकिन उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह काम करने कोल्हू पर गया था। रात में बताकर निकला कि वह घर जा रहा है। लेकिन घर नहीं पहुंचा। शनिवार की सुबह उसका शव गांव के पास एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ। परिजन घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं। वह किसी से रंजिश से भी इंकार कर रहे हैं।

एसपी संजीव सुमन ने घटना का खुलासा करने के लिए सीओ मितौली आदित्य गौतम की अगुवाई में नीमगांव पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को भी लगाया है। क्राइम ब्रांच ने सर्विलांस टीम के साथ मौके पर जानकर जांच शुरू कर दी है। अब तक हुई जांच में कुछ ठोस तो निकलकर सामने नहीं आया है। लेकिन जो तथ्य मिले हैं उसके आधार पर घटना प्रेम संबंधों की तरफ इशारा कर रही है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

परिजन कोई रंजिश की बात नहीं बता रहे हैं। मुकदमा अज्ञात में दर्ज कराया है। घटना के खुलासे के लिए नीमगांव पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। दोनों टीमें जांच में जुटी हुई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा और जो भी इसमें शामिल है उनको जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट-दीपक वर्मा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button