सोनिया के हाथों में आते ही हाथ नीचे गिर गया: डॉ. दिनेश शर्मा
हरदोई।
जनविश्वास रैली में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने विरोधी पार्टियों को आड़े हाथों लिया। कहा कि कांग्रेस का हाथ जिन हाथों में था, जैसे ही सोनिया के हाथों में आया वह अपने आप नीचे आ गया है। क्षेत्र के विकास के लिए दूसरी यात्रा आज तय की है। यात्रा ने आपसी सौहार्द को जोड़ा है। केंद्र और प्रदेश का अच्छा होमवर्क है, जो आज दिखाई पड़ रहा है। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में धारा 370 हटाने, रामलला का मार्ग प्रशस्त करने का काम किया है।
जन विश्वास रैली की झलकियां:
विधायकों ने कृष्ण मूर्ति, सांसदों ने गदा भेंट की : करीब 12:50 बजे मंच पर आने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह का जिले के सभी विधायकों ने भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति और सांसदों ने गदा भेंट कर स्वागत किया। सदर विधायक ने पगड़ी भेंट की।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंच पर आते ही संचालक की ओर से की जा रही भाषणबाजी को रोकने का इशारा किया। कहा कि कार्यक्रम को गति दी जाए।
