हरदोई

ब्रेड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कुछ कर्मचारियों के फंसे होने की संभावना

हरदोई।

नगर के इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की खबर मिलते ही ब्रेड फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी जान बचा कर भाग निकले। अभी भी कुछ कर्मचारियों के अंदर से होने की संभावना जताई जा रही है। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी है।

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर नगर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थिति एक ब्रेड फैक्ट्री में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग में विकराल रुप धारण कर लिया। आग की खबर लगते ही फैक्ट्री में काम कर रही महिला व पुरुष भाग खड़े हुए। फिर भी कुछ कर्मचारियों के फैक्ट्री के अंदर फंसे होने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट- अशोक कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button