उत्तर प्रदेश

युवक का शव लटका

चित्रकूट।

सरधुवा थाना क्षेत्र के हस्ता गांव निवासी लखन (20) पुत्र श्यामलाल का रविवार की सुबह गांव के बाहर नहर के समीप पेड़ पर शव लटका मिला।

वह पिता के साथ मजदूरी करता था। दो भाइयों में छोटा था। चार बहने हैं। मां का रो-रोकर बेहाल हैं।

मां सुशीला देवी ने बताया कि शनिवार की शाम को उसका पुत्र घर से बिना बताए निकला था। रात में नहीं लौटा तो खोजबीन की गई।

आरोप लगाया कि उसकी हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी।

विद्यासागर शुक्ला
ब्यूरो रिपोर्ट- विद्यासागर शुक्ला

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button