Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ मारपीट बुजुर्ग महिला की मौत - Crime Week
अम्बेडकर नगर

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ मारपीट बुजुर्ग महिला की मौत

अंबेडकर नगर।

टांडा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा पैकोलिया में जमीन को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हुआ मामला इतना बढ़ गया कि कहा- सुनी के बाद दोनों पक्ष में हाथापाई शुरू हो गई जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मौत की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंचे टांडा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तथा उक्त घटना का पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व टांडा सीओ के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली टांडा क्षेत्र के ग्राम सभा पैकोलिया में दो पाटीदारों के बीच जमीन विवाद काफी दिनों से चल रहा था। आज सोमवार को सुबह दोनों पक्ष के बीच जमीन को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट व हाथापाई शुरू हो गया।

आरोप है कि धर्मराज पुत्र टीडी़, राम जगत पुत्र धर्मराज, राम नवल पुत्र धर्मराज, शांति पत्नी राम जगत, सोनी पत्नी रामनेवल, मेनका पत्नी मेवालाल आदि लोगों ने मिलकर श्याम लली पत्नी सूर्य बली जिसकी की उम्र लगभग 65 वर्ष थी लोगों ने जमकर पिटाई कर दिया, जिससे बुजुर्ग महिला घायल हो गई। घायल महिला को लेकर इलाज के लिए सीएससी टांडा पर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर टांडा कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने शव को पुलिस कस्टडी में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी,अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार राय तथा टांडा सीओ संतोष कुमार ने निरीक्षण किया। सूत्रों के मुताबिक पुलिस द्वारा कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञानचंद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button