Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
स्कूली बसों में उड़ाई जा रही कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां - Crime Week
उत्तर प्रदेशकोरोना

स्कूली बसों में उड़ाई जा रही कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां

खुटार से रोजाना बच्चों को ले जाती हैं पुवायां, गोला, बंडा के स्कूलों की बसें

शाहजहांपुर।

पुवायां, बंडा, खुटार, गोला गोकरननाथ में स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को लाने ले जाने वाली बसों में कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। लेकिन स्कूल प्रबंधन इस और कतई ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि सरकार ने स्कूल खोलने के आदेश के साथ ही बच्चों को लाने ले जाने उनके बैठने के लिए गाइडलाइन तैयार की है।

लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को लाने ले जाने वाली बसों में कोरोना गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। हालात यह है कि एक एक बस में छोटे बड़े 30-30 से अधिक बच्चों को बैठाकर ले जाया जाता है। जिससे बच्चों के बीच उचित दूरी भी नहीं हो पाती है। यही नहीं बसों में बच्चों को ना तो सैनिटाइज मुहैया कराया जाता है और ना ही उन्हें मास्क लगवाए जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन और अभिभावक चुप्पी साधे हुए हैं।

सुमित पटेल।
रिपोर्ट- सुमित पटेल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button