कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया
बलरामपुर।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का श्रावस्ती-बलरामपुर जिले की सीमा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नकुल दूब ने कहाकि भारत जोड़ो यात्रा का मकसद चुनाव नहीं बल्कि इसका उद्देश्य देश को पूंजीपतियों से आजाद कराना है।
बुधवार की सुबह देवरिया गांव से निकलकर यात्रा धुसाह, पीपल तिराहा, वीर विनय चौक व भगवतीगंज चौराहा सहित नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बलरामपुर चीनी मिल गेट पर पहुंची। सभा को पूर्व विधायक इंदल रावत, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, कांग्रेस नेता तनुज पुनिया, प्रदेश सचिव चंद्र शेखर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह व महिला जिला अध्यक्ष आरिफा उत्साही आदि ने संबोधित किया।
सभा का संचालन पीसीसी डॉ. पंकज गुप्ता ने किया। यात्रा में पूर्व विधायक मंगलदेव सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवलाल, डॉ. प्रतीक मिश्रा, अवधेश पाल सिंह, राज बहादुर यादव, अजीत कुमार सिंह, इंद्र कुमार यादव व दीपक पाठक सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।
