लखनऊ

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग 15 वां यू0 पी0 महोत्सव शुरु

यू पी महोत्सव जन जन का महोत्सव है: अपर्णा यादव

लखनऊ।
  • आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुई सांस्कृतिक संध्या

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में आज से सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउण्ड अलीगंज में आरम्भ हुए 15वें यूपी महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने कहा कि यूपी महोत्सव जन जन का महोत्सव है। उन्होने कहा कि यू पी महोत्सव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वपन आत्म निर्भर भारत की संकल्पना को साकार किया है। इसके अलावा इस महोत्सव के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना पूरा होता दिख रहा है।

उन्होंने प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यूपी महोत्सव में प्रदेश की कई संस्कृति व कला के बिखरे रंगों को देखकर कहा जा सकता हैं कि यूपी महोत्सव ने सभी का दिल जीता है।

अपर्णा यादव ने कहा कि यूपी महोत्सव, लखनऊ ही नही वरन पूरे उत्तर प्रदेश का महोत्सव है। उन्होने कहा की यहां हस्तशिल्प कारीगरों को बेहतर मौका मिल रहा है। मेले महोत्सव का आयोजन करना सामाजिक सरोकार का काम है, या यों कहें कि ऐसे आयोजन धर्म व सनातन से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने भाजपा नेत्री अपर्णा यादव को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंटकर यू पी गौरव सम्मान से सम्मानित किया समारोह में आचार्य प्रदीप के संयोजन में वाराणसी के पुरोहितों ने विधि-विधान से गौरी गणेश के पूजन के उपरान्त वाराणसी की तर्ज पर यू पी महोत्सव के प्रांगण में गंगा जी कि आरती कर सम्पूर्ण परिवेश को भक्ति के रंग में रंग दिया। कोविड प्रोटोकाल के तहत आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयोजित यू पी महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक सन्ध्या का शुभारम्भ कलाकारों ने गणेश वंदना से कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। भक्ति भावना से ओतप्रोत इस प्रस्तुति के उपरान्त  सीमा वीरवानी ने बॉलीवुड गीतों और भजनों की सरिता प्रवाहित की। मन को मोह लेने वाली इस प्रस्तुति के उपरान्त अंकिता बाजपेयी ने तिरंगा शान है मेरी और ऐश्वर्या रस्तोगी ने टूटे बाजू बन्द गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर कृष्णा नन्द राय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा तमाम दर्शक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और सम्पूर्ण शुक्ला ने किया।

ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञानचंद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button