बलरामपुर

आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम की जानकारी दी गई

बलरामपुर।

नगर के गायत्री मंदिर में मंगलवार को पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में गायत्री परिवार बलरामपुर की महिला मंडल द्वारा कराए जा रहे कार्यक्रम आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम की जानकारी दी गई। गायत्री परिवार के सदस्य सुनील वर्मा ने बताया कि जिले की महिला मंडल गायत्री परिवार की संस्कृति को जनजन तक पहुंचा रही हैं।

आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी कार्यशाला की जिला समन्वयक नीलम वर्मा ने शांतिकुंज के आंदोलन का महत्व लोगों को समझाया। कहा कि राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. गायत्री शर्मा व प्रांतीय समन्वयक डॉ. संगीता सारस्वत के नेतृत्व में आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लाेगों को गर्भकाल का महत्व समझाना है। कार्यशाला में रामदुलारी गुप्ता, पूनम श्रीवास्तव, कल्पना शुक्ला, डीपी शुक्ला व शिवाकांत सहित गायत्री परिवार के तमाम सदस्य मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button