लखनऊ

गांव-गांव तक पहुंचेगा विहिप का हितचिंतक अभियान

विहिप अवध प्रांत में 15 दिनों में 300000 (तीन लाख)हिंदुओं को जोड़ेगी

आगामी 6 नवंबर से प्रारंभ होने वाले पखवाड़े में विश्व हिंदू परिषद् अवध प्रांत कि प्रत्येक गांवों तक पहुंच कर तीन लाख अधिक हिन्दूओं को जोड़ेगा। विहिप के अवध प्रांत के प्रान्त अध्यक्ष श्री कन्हैया लाल नगीना ने बताया कि 2024 में विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना के साठ वर्ष पूर्ण हो जायेंगे इसके निमित्त षष्टि पूर्ती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के इस देश व्यापी हितचिंतक अभियान को सर्वस्पर्शी बनाने हेतु 6 नवंबर से 20 नवंबर तक हम समाज के हर जाति मत पंथ संप्रदाय से संपर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्र हित के कार्यों से जोड़ेंगे।

अभियान में विशेष वर्ग के लोगों को जोड़ने हेतु विशेष संपर्क भी किया जाएगा। इसके अन्तर्गत डॉक्टरों, इंजीनियरों, चार्डर्ड अकाउंटेंटों, वकील, पूर्व जजों, गायकों, अभिनेताओं, खिलाड़ियों इत्यादि यानी सभी तरह के सेलेब्रिटी को भी जोड़ेंगे।

प्रांत मंत्री श्री देवेंद्र ने कहा कि हितचिंतक अभियान की टोलियों का लक्ष्य अवध प्रांत के प्रत्येक गांवों तक जाकर तीन लाख हितचिंतक बनाने का है। इसके अंतर्गत लोगों को विहिप के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी।

हितचिंतक अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जन सेवार्थ विस्तार करना है। सेवा कार्यों से अधिकाधिक वंचित समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गौवंशों की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तीकरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना भी अभियान का उद्देश्य है।
विश्व हिंदू परिषद मतांतरण और लव जेहाद रोकने और घर वापसी के लिए किस तरह कटिबद्ध है, यह जानकारी भी अभियान के अंतर्गत दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button