लखीमपुर खीरी

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मिशन साहसी का किया गया कार्यक्रम

राजीव महाराज
लखीमपुर खीरी=अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लखीमपुर खीरी ने बेटियों को निडर , निर्भीक बनाने के लिए मिशन साहसी अभियान का शुभारंभ कर दिया है | इस अभियान के तहत विभिन्न स्कूलों एवम कॉलेजो में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है। आज नवभारत इंटर कॉलेज में कोतवाली सदर सिपाही प्राची द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण देते हुए छात्राओं उत्साहित करते हुए कहा कि आप लोग लक्ष्मीबाई की वंसज हो और आप समाज मे अबला नही सबला के स्वरूप हैं।
वही गांधी विद्यालय में चल रहे प्रशिक्षण में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य साक्षी अवस्थी ने विद्यार्थी परिषद के बारे में बताते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद महिला सशक्तिकरण , महिला सुरक्षा को लेकर अत्यंत संवेदनशील रहा है इसीलिए सभी छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकी सिखाने का देश व्यापी अभियान का आयोजन किया है। कृषक समाज इंटर कॉलेज में जिला सहसंयोजक लक्ष्मी पांडेय ने बताया कि इस शिविर में प्रशिक्षण के फलस्वरूप छात्राओं में विषम परिस्थितियों में किस प्रकार व्यवहार करना चाहिए आदि विषयों के बारे में सिखाया जा रहा जिससे छात्राओं के अंदर खुद की सुरक्षा खुद से करने के गुण का विकास होगा इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री हर्ष सिंह,जिला संयोजक अमन गुप्ता, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य दीपांशु वर्मा, तहसील संयोजक विनीत अवस्थी, नगर मंत्री रुचि, श्रुति ,आरती ,ऋचा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button