उत्तर प्रदेश

निकाय चुनाव: पोलिंग पार्टियां रवाना, पुलिस अधीक्षक एवं अपर जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम सहित पोलिंग सेंटर का लिया जाएजा

निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट।

महराजगंज।

प्रथम चरण के नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया | जिसमें ड्यूटी पर लगे कर्मियों ने सामानों को प्राप्त कर मिलान करते हुए देखे गए | साथ ही जनपद महराजगंज के भारत- नेपाल के सीमावर्ती तहसील नौतनवा में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार एवं अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ने पोलिंग पार्टियों सहित स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया | साथ ही बता दे कि जनपद महाराजगंज में दो नगर पालिका एवं आठ नगर पंचायत है जिनमें कुल 286 बूथ बनाए गए हैं | पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी है, सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं, जिसमें प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है।

बता दें कि नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं जिसमें बात करें तहसील नौतनवा क्षेत्र की तो एक नगरपालिका और एक नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चुनाव होना है जिसमें नगर पालिका नौतनवा में कुल 12 मतदान केंद्रों के 33 बूथों पर मतदान होगा तो वही सोनौली नगर पंचायत में 10 मतदान केंद्रों के 19 बूथों पर मतदान किया जाएगा।

इनामुल हक उस्मानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button