उत्तर प्रदेश

जालिम बेटे ने पीटकर ले ली मां की जान, पिता गंभीर

•शराब के नशे में माता- पिता पर किया था जानलेवा हमला।

गोरखपुर।

खजनी इलाके के महुआ डाबर चौकी क्षेत्र के बरडांड़ गांव में निवासी बेरहम बेटे ने पीट-पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी | वही हमले में उसके पिता भी घायल हैं जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है| जहां उनकी हालत गंभीर है| पुलिस मामले की जांच में जुटी है |

जानकारी के अनुसार परिवारिक विवाद में बरडांड़ गांव निवासी 40 वर्षीय महेश ने अपने पिता 62 वर्षीय रामकेवल और मां 58 वर्षीय परमा देवी पर सोमवार की रात जानलेवा हमला कर दिया| पड़ोस के लोग दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए| जहां मां परमा की मौत हो गई| वही पिता की हालत नाजुक है|
लोगों के अनुसार महेश अक्सर शराब पीता है |वह केरला में रहकर मजदूरी करता है |इस समय वह गांव आया हुआ है |चार भाइयों में व तीसरे नंबर का है| महेश की पत्नी अपनी दो बेटियों के साथ मायके बांसगांव में रहती है |गांव आने पर महेश उन्हें अपने साथ ले आया था |सोमवार की रात शराब पीने से मना करने पर मां- बाप के साथ महेश का विवाद हो गया| इस दौरान महेश ने आपा खो दिया और मां -बाप पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया| पड़ोसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी |गंभीर हाल में घायल दंपति को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया| घटना के बाद से ही आरोपी युवक और उसकी पत्नी घर छोड़कर फरार है| मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की गहन छानबीन शुरू कर दी है| थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है |घटना की जांच के लिए 2 टीम बना दी गई है| विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इनामुल हक उस्मानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button