उत्तर प्रदेश

कथक नृत्यांगना रजनी वर्मा के नृतत्व में आज Udaan Public School में आयोजित

कथक नृत्यांगना रजनी वर्मा के नृतत्व में आज Udaan Public School में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में युवाओं को भारतीय शास्त्रीय नृत्य कत्थक की समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक विरासत एवं उसके सामाजिक महत्व के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि कत्थक केवल एक नृत्य शैली नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता, अनुशासन और अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है, जो युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान समय में केंद्र एवं राज्य सरकारें कला, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अनेक योजनाओं के माध्यम से कलाकारों और युवाओं को प्रोत्साहित कर रही हैं। कत्थक एवं अन्य भारतीय कलाओं के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार, मंच, छात्रवृत्ति, सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा प्रदर्शन के अनेक अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

कार्यक्रम में रजनी वर्मा जी ने भारतीय साहित्य और संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिस समाज की संस्कृति मजबूत होती है, वही समाज विश्व में अपनी अलग पहचान स्थापित करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आधुनिकता के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी आत्मसात करें और भारतीय कला एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

विद्यालय परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक रहा। उपस्थित युवाओं ने कत्थक, भारतीय संस्कृति और कला के विभिन्न आयामों को गहराई से समझा तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति अपनी रुचि और सम्मान व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button