उत्तर प्रदेश

*अवध हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे पर सम्मान समारोह, नई CT Scan मशीन का उद्घाटन*

लखनऊ,

डॉक्टर्स डे के शुभ अवसर पर अवध हॉस्पिटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पिछले 40 वर्षों से उचित मूल्य पर उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध अवध हॉस्पिटल में इस मौके पर सभी डॉक्टर्स एकत्रित हुए।

समारोह में अवध हॉस्पिटल के निदेशक डॉ विनीत अग्रवाल, अनिल गट्टानी और सतेंद्र भवनानी ने डॉ वंदिता खन्ना, डॉ मिताली साहा, डॉ स्मिता श्रीवास्तव, डॉ अभिनव गुप्ता, डॉ प्राची अग्रवाल, डॉ सुरेंद्र कुमार भवनानी, डॉ आलोक संगम, डॉ देवलीना चक्रवर्ती, डॉ फैसल जिया, डॉ परेश शुक्ला और डॉ दुर्गविजय सिंह सहित कई डॉक्टर्स को सम्मानित किया।

कार्यक्रम की मुख्य उपलब्धि नई CT Scan Machine का उद्घाटन रही। इसका उद्घाटन डॉ श्रवण कुमार और डॉ घनश्याम दास जी के हाथों हुआ। उन्होंने अवध हॉस्पिटल के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी डॉक्टर्स को डॉक्टर्स डे की बधाई दी।

इस अवसर पर डॉ हिरेंद्र, निर्भय गुप्ता, संजय जिंदल, यश, विनोद भवनानी, विजय भवनानी, डॉ कामिनी, अनीता शुक्ला, रामू तिवारी, संजय सिंह, ओपी शर्मा, पूनम लता शर्मा, निशा, सिंधु राज, संतोष द्विवेदी, हरीश श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार, सूरज सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

समारोह में निर्भय गुप्ता, यश जिंदल और अमीषा भवनानी द्वारा डॉ करुणेश, डॉ अर्पित, डॉ मिसबाहुल, डॉ अमन, डॉ मीनल, डॉ तौसीफ, डॉ मुदित और डॉ अभिषेक श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम डॉक्टरों के समर्पण और अस्पताल की सेवा भावना का प्रतीक बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button