उत्तर प्रदेश

निदेशक विशाल सिंह ने कार्मिकों को निष्ठा और ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन का दिया संदेश

सूचना एवं जनसंपर्क प्रदेश विभाग, उत्तर स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशक ने किया सूचना विभाग में ध्वजारोहण

लखनऊ,
देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतन्.त्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परागत से सादगी के साथ मनाया गया।
स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर सूचना विभाग में देशभक्ति माहौल के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रीयगान एवं वन्दे मातरम का भावपूर्ण गायन किया गया।


इस अवसर पर सूचना निदेशक विशाल सिंह ने ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश को आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम देश और प्रदेश के विकास में अपना पूर्ण योगदान दें।
सूचना निदेशक श्री सिंह ने कहा कि देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वोपरि है। ळमदर्- की ऊर्जा, नवाचार और डिजिटल क्षमता ही विकसित भारत की नींव है। युवा निष्ठा, ईमानदारी और देशभक्ति के साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करें, तभी हमारा प्रदेश तथा देश नई ऊंचाइयों को छू सकेगा।
स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर सूचना निदेशक विशाल सिंह ने विभागीय कार्मिकों को देश व प्रदेश के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कर्तव्य निर्वहन करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। इसलिए हमारा दायित्व है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा के साथ आमजन तक पहुंचाया जाए।
इस अवसर पर सूचना विभाग के अपर निदेशक अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठा से साथ करना चाहिए। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखे कि उनके कार्य एवं व्यवहार से किसी को कष्ट न पहुॅचे । उन्होने कहा कि कार्मिक संकल्प लेकर अपने कार्य को बाखूबी निभाये तथा अपने आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ ऐसा करके जाये कि जिससे उन्हे गौरान्वित महसूस हो।
कार्यक्रम में विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button