उत्तर प्रदेश

*सैम्म रेनेसांज़ नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026 के विजेताओं ने साझा की सफलता की कहानी, भविष्य की योजनाओं का किया खुलासा।*

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विजेताओं ने साझा किए संघर्ष, अनुभव और सफलता के सफर।*

• *सम्मानित प्रतिभाओं ने नई जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने और युवाओं को प्रेरित करने का लिया संकल्प*

*सैम्म रेनेसांज़ नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया 2026 की सफलता के बाद सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया* गया। प्रेस वार्ता में प्रतियोगिता के विजेता, रनर-अप एवं अन्य प्रतिभागियों ने मीडिया से संवाद करते हुए अपने अनुभव, संघर्ष, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया।

इस दौरान *लखनऊ की वंशिका, मुंबई के देवांश तिवारी, आगरा की इति, देहरादून की ज्योति धाकरे* सहित विभिन्न श्रेणियों के विजेता एवं रनर-अप मौजूद रहे। प्रतिभागियों ने बताया कि प्रतियोगिता का सफर उनके लिए केवल खिताब हासिल करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इस दौरान उन्हें आत्मविश्वास, व्यक्तित्व विकास और अपनी प्रतिभा को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अनुभव भी मिला।

*नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को मंच देना हमारा संकल्प।*

इस अवसर पर *सौम्या साहू, ( आयोजक एवं संस्थापक, सैम्म रेनेसांज़ )* ने कहा कि नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस, मिस्टर एवं मिसेज इंडिया का उद्देश्य प्रतिभाओं को केवल एक खिताब देना नहीं, बल्कि उन्हें ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकें।
उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी प्रतिभा, ऊर्जा और नए विचारों से भरपूर है। आवश्यकता है कि उन्हें सही मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले। सैम्म रेनेसांज़ का प्रयास आगे भी प्रतिभाशाली युवाओं को अवसर प्रदान करने और उन्हें अपने सपनों की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का रहेगा।

सफलता के साथ नई जिम्मेदारियों का एहसास
अवॉर्ड विजेताओं वंशिका, देवांश तिवारी, इति और ज्योति धाकरे ने कहा कि नेक्स्टजेन आइकॉनिक इंडिया की यात्रा उनके लिए सीख, अनुभव और आत्मविश्वास से भरी रही। उन्होंने कहा कि इस मंच ने उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाने के साथ खुद को बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर दिया।

विजेताओं ने अपने खिताब को नई जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि वे भविष्य में अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के साथ युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने का प्रयास करेंगे।

*उत्कृष्ट प्रदर्शन से हासिल किए खिताब* ।

*वंशिका (लखनऊ)* ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस इंडिया 2026 विजेता का खिताब अपने नाम किया। आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर उन्होंने प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान बनाई।

*यशस्विनी (हैदरगढ़* ) ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस इंडिया 2026 में प्रथम रनर-अप का स्थान हासिल किया। उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच पर प्रभावशाली प्रस्तुति को सराहा गया।

*तृषा (ओडिशा)* ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस इंडिया 2026 में द्वितीय रनर-अप का खिताब हासिल किया। उन्होंने अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व के दम पर प्रतियोगिता में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

*देवांश तिवारी (मुंबई* ) ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस्टर इंडिया 2026 विजेता का खिताब हासिल किया। उनके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और शानदार प्रदर्शन ने उन्हें विजेता बनाया।

*अनिवार्य जैन (बेंगलुरु* ) ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस्टर इंडिया 2026 में प्रथम रनर-अप का स्थान हासिल किया, जबकि समर नगर (जयपुर) ने द्वितीय रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।

समर नगर (जयपुर) ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिस्टर इंडिया 2026 में द्वितीय रनर-अप का खिताब हासिल किया। अपने शानदार व्यक्तित्व और प्रभावशाली प्रदर्शन के जरिए उन्होंने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत पहचान बनाई

*इति (आगरा* )* ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज इंडिया 2026 विजेता का खिताब हासिल किया। सरवजीत कौर (लखनऊ) प्रथम रनर-अप और दीपा (लखनऊ) द्वितीय रनर-अप रहीं।

सरवजीत कौर (लखनऊ) ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज इंडिया 2026 में प्रथम रनर-अप का स्थान हासिल किया। उन्होंने अपने प्रभावशाली प्रदर्शन और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

दीपा (लखनऊ) ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज इंडिया 2026 में द्वितीय रनर-अप का खिताब हासिल किया। उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को देखते हुए उन्हें इस सम्मानित स्थान के लिए चुना गया।

ज्योति धाकरे (देहरादून* ) ने नेक्स्टजेन आइकॉनिक मिसेज एलीट इंडिया 2026 विजेता का खिताब अपने नाम किया। अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान बनाई

आगामी शोज को मिलेगी नई दिशा।

आयोजकों ने बताया कि इस इवेंट की ( शो डायरेक्टर ) *इशिता रस्तोगी* रहीं, जिन्होंने अपनी रचनात्मकता और अनुभव से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, आगामी रेनेसांज़ शोज की कमान ( *शो डायरेक्टर** ) *मोनिका भदौरिया* संभालेंगी। आगामी आयोजनों में SNA Luxury Makeovers by Nehal मेकअप पार्टनर के रूप में विशेष सहयोग देंगे। आयोजकों का कहना है कि मोनिका भदौरिया और SNA Luxury Makeovers by Nehal की विशेषज्ञता एवं रचनात्मकता से आने वाले शोज को और अधिक भव्य, आकर्षक और शानदार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button