Uncategorized

*लखनऊ: कोर्ट को गुमराह कर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप, पीड़ित ने DGP को दिया पत्र, निष्पक्ष जांच की मांग*

लखनऊ।* सहारनपुर के मिर्जापुर पोल गांव निवासी शहजान पुत्र मो. इलियास ने राजधानी लखनऊ पहुंचकर पुलिस महानिदेशक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विपक्षियों ने माननीय न्यायालय को गुमराह कर फर्जी तथ्यों के आधार पर उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश प्राप्त कर लिया है।

प्रार्थी शहजान के अनुसार घटना 06.09.2026 की है। आरोप है कि परवेज और मुर्सलीन ने फोन करके उसे बुलाया। गली में पहुंचने पर परवेज, मुर्सलीन, गुलफ्शां, कल्लू, जाहिद, शमीम, रियाज, सद्दाम, टाटी, मंसूर, शौकीन सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। पीड़ित का आरोप है कि उन लोगों ने उससे 15 लाख रुपये घर से लाने का दबाव बनाया। मना करने पर उसे पकड़कर उल्टा लटकाकर मारपीट की गई और सुबह पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया गया।

शहजान का आरोप है कि उसके परिवार को डरा-धमकाकर 3,75,000 रुपये लिए गए, जिसमें 3,50,000 रुपये कैश और 25,000 रुपये बैंक खाते में लिए गए। पीड़ित के अनुसार इस पूरे मामले की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है और थाने में सुलहनामा भी लिखा गया था। इसके बाद पुलिस ने उसका 151 में चालान किया, जिस पर परिवार ने जमानत कराई।

पीड़ित पक्ष के अनुसार घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसओजी टीम सहारनपुर ने उसे घर से ले जाकर सच्चाई जानी और विपक्षियों के विरुद्ध मु0अ0सं0-0290/2026 दिनांक 12.09.2026 को मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन उसमें अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बावजूद विपक्षियों द्वारा पुनः न्यायालय को गुमराह कर उसके विरुद्ध बलात्कार की गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश प्राप्त कर लेने से पीड़ित भयभीत है। पीड़ित का कहना है कि वीडियो वायरल होने से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी धूमिल हुई है।

पीड़ित ने डीजीपी से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए शासन स्तर की टीम गठित की जाए, न्यायालय को गुमराह कर प्राप्त किए गए आदेश को निरस्त कराया जाए और विपक्षियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button