Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/lucid-collector-cue.php on line 5613
अब दोगुना पाएंगे बीएलओ और सुपरवाइजर पारिश्रमिक लाभ - Crime Week
उन्नाव

अब दोगुना पाएंगे बीएलओ और सुपरवाइजर पारिश्रमिक लाभ

उन्नाव।

मतदाता सूची, पुनरीक्षण, संशोधन, अपमार्जन के अलावा आधार नंबर एकत्रीकरण का काम करने वाले बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) सुपरवाइजर पर दो गुना पारिश्रमिक लाभ पाएंगे। बीएलओ चुनाव आयोग के निर्देशों पर अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाता सूची को व्यवस्थित करते हैं। अपने तैनाती विभाग में सेवा देने के बाद कर्मचारी बीएलओ की ड्यूटी निभाने के दौरान दोहरी जिम्मेदारी निभाते हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश उप्र निर्वाचन आयोग ने पारिश्रमिक वृद्धि की जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी को दी है।

मौजूदा समय निकाय चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची पर काम शुरू हो चुका है। जिसके लिए जनपद में पोलिंग बूथ के अनुसार बूथ लेवल अधिकारी और प्रत्येक चार बीएलओ पर एक सुपरवाइजर लगाया गया है। इसके अलावा जनपद में एक सितंबर से आधार नंबर एकत्रीकरण की कार्रवाई भी बीएलओ पूरी कर रहे हैं। मतदाताओं से आधार नंबर एकत्रीकरण के लिए विशेष कैंप भी प्रशासन लगवा रहा है। बीएलओ बनाए गए कर्मी तमाम विभागों से लगाए गए हैं। जिसमें अधिकांश शिक्षा विभाग से हैं। जो विद्यालय में पठन-पाठन के अलावा इस दायित्व को भी पूरा कर रहे हैं। बीएलओ का काम अवकाश वाले दिन अथवा रविवार को पूरा करते हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह व भारत निर्वाचन आयोग से सचिव पवन दीवान बीएलओ व सुपरवाइजर का पारिश्रमिक बढ़ाए जाने की जानकारी दी है। अब बीएलओ 6 से 12 हजार व सुपरवाइजर 12 से 24 हजार रुपया पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button