Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/lucid-collector-cue.php on line 5613
एमएलके कॉलेज में टीच फेस्ट 2023 का आयोजन - Crime Week
बलरामपुर

एमएलके कॉलेज में टीच फेस्ट 2023 का आयोजन

बलरामपुर।

बीएड विभाग एमएलकेपीजी कॉलेज में टीच फेस्ट 2023( म्यूजिक आर्ट फेस्टिवल ऑफ प्यूपिल टीचर) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पांडे तथा विशिष्ट अतिथि डॉ रंजना पांडे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ किया। बिंदु लाल तथा सोमप्रकाश ने मां सरस्वती की आराधना के साथ शांति पाठ भी किया।

रंगारंग कार्यक्रम की श्रेणी में एकल नृत्य अनन्या सिंह और अल्ताफ हुसैन ने प्रस्तुत किया। दुर्गेश मिश्रा तथा आकांक्षा पासवान ने एकल गीत तथा युगल गीत से आनंददायक संगीत का माहौल बना दिया। इसी क्रम में “मूर्ख ” नामक नाटक प्रस्तुत कर बीएड के छात्रों ने वर्तमान समाज की सामाजिक और शैक्षिक समस्या को सुलझाने का संदेश दिया। इस नाटक में मुरली चौधरी, सचिन वर्मा, रत्नेश ,अंजलि आदि ने अपने अभिनय शैली से दर्शकों को समाज के प्रति सोच को संवेदनशील होने पर विवश कर दिया। लोक कलाओं के संरक्षण के क्रम में कजरी नृत्य से छात्राओं ने दर्शकों का मन मोहा।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button